कोल्ड ड्रिंक की छबील लगाते स्थानीय दुकानदार। आयोजक
- फोटो : credit
रादौर। भीषण गर्मी के बीच शहर के नगर पालिका कार्यालय के बाहर मंगलवार को स्थानीय दुकानदारों ने कोल्ड ड्रिंक की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। इस दौरान सैकड़ों लोगों को ठंडी कोल्ड ड्रिंक वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। दुकानदार रोहित कुमार, विनोद कुमार, प्रवीन कुमार, सौरव कुमार, रवि कुमार और सतीश कुमार ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी दुकानदारों ने मिलकर यह सेवा कार्य किया। छबील के आयोजन में सभी दुकानदारों ने तन, मन और धन से सहयोग दिया। संवाद