फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांग्रेस नेता महिपाल भाजपा में शामिल

Tue, 09 Jun 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भाजपा नेता नेपाल राणा का स्वागत करते कार्यकर्ता व समर्थक। आयोजक
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव खजूरी-नागल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महीपाल राणा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। गांव नागल-खजूरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश राणा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया और कहा कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। नेपाल सिंह राणा ने कहा कि भाजपा देश ही नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस दौरान मंडल महामंत्री सचिन पाल, नसीम खान, अजय शर्मा, राजेश शर्मा, सरपंच कमल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें