फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंडर-17 फुटबॉल में डीपीएस यमुनानगर उपविजेता

Sat, 19 Sep 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक, कोच व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने एसजीएफआई जिला स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की टीम प्रतियोगिता में जिला उपविजेता बनी है।
प्रतियोगिता शुक्रवार को संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में कराई गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। डीपीएस यमुनानगर के खिलाड़ियों ने टीम के रूप में खेलते हुए बेहतर तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। टीम प्रदर्शन के आधार पर उसके कुछ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

11वीं कक्षा के धनराज को प्रतियोगिता में प्रभावी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टीम ने मुकाबलों के दौरान नियमित अभ्यास और रणनीतिक तैयारी का मैदान पर इस्तेमाल किया। खिलाड़ियों ने आक्रमण और रक्षात्मक खेल के साथ टीम के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा। कोच अमित राणा के मार्गदर्शन में टीम ने प्रतियोगिता की तैयारियां की थीं।
विज्ञापन

स्कूल के चेयरमैन रामनिवास गर्ग और प्राचार्या पूर्णिमा वाधवा ने टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और आत्मविश्वास विकसित होता है। स्कूल प्रबंधन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को आगे की तैयारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें