फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीपीएस यमुनानगर ने डायनेमिक एफसी को एक गोल से दी शिकस्त

Mon, 28 Sep 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर में टूर्नामेंट के दौरान फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तेजली खेल परिसर में रविवार को दो दिवसीय जिलास्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ। जिला फुटबॉल संघ की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न स्कूलों और फुटबॉल एकेडमियों से अंडर-11 और अंडर-15 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले रही हैं।
टूर्नामेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने गुब्बारे उड़ाकर किया। वहीं यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान मंत्री ने जिला फुटबॉल संघ को पांच लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। पहले दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। खिलाड़ियों ने शानदार पासिंग, ड्रिब्लिंग और गोल करने के प्रयासों से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-11 और अंडर-15 आयुवर्ग में लड़के और लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। सोमवार को खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान महासचिव नरेंद्र चुघ, वरिष्ठ उप प्रधान राजेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा सहित सभी पदाधिकारी, विभिन्न कोच व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहले दिन की विजेता टीम
अंडर-15 बॉयज डीपीएस यमुनानगर टीम ने डायनेमिक एफसी को एक गोल से हराया।
अंडर-15 बॉयज में डीजी एफसी ने गुरु नानक एफसी को तीन गोल से हराया।
अंडर-15 गर्ल्स में एमकेएस ने शहीद उधम सिंह एफसी को चार गोल से हराया।
अंडर-15 बॉयज में फ्यूचर स्टार्स ने शहीद उधम सिंह एचसी को तीन गोल से हराया।
अंडर-15 लड़कों में एलिट एफसी ने नेक्स्ट जैन को दो जीरो से हराया।
अंडर-11 लड़कों में डीजीएफसी ने गुरु नानक एफसी को दो गोल से हराया।
अंडर-15 लड़कियों में गुरु नानक एफसी ने शहीद उधम सिंह एफसी को दो गोल से हराया।
अंडर-15 लड़कों में एलिट एफसी ने जमुना एरो को तीन गोल से हराया।
अंडर-15 लड़कों में एमकेएस नेक्स्ट जेन ने गुरु नानक एफसी को तीन गोल से हराया।
अंडर-11 लड़कों में गुरु नानक एफसी नेक्स्ट जेन को दो गोल से हराया।

तेजली खेल परिसर में टूर्नामेंट के दौरान फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें