फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हवन में आहुतियां डालकर दी श्रद्धांजलि

Mon, 28 Sep 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गुरु रविदास मंदिर व्यासपुर में आयोजित हवन में आहुतियां डालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
व्यासपुर। श्री गुरु रविदास मंदिर व्यासपुर में ब्रह्मलीन महंत गुरु गोपाल दास की 53वीं पुण्यतिथि पर रविवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर गुरु गोपाल दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन महंत संतोष दास की अगुवाई में किया गया। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 26 सितंबर को मंदिर परिसर में गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का शुभारंभ किया गया था। इस अवसर पर राजकुमार, रवि दत्त, राजबीर, बलिंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, रामजी लाल, सुरेशपाल, श्रीचंद, पंकुश खुराना, रिंकू नागरा, अतुल सिंगला समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें