थाना बूड़िया क्षेत्र की महिला ने शिकायत देकर पति मुस्ताक अली, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, जेठ समेत दस लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2009 में मुस्ताक से हुई थी। कुछ दिन ठीकठाक चलता रहा, लेकिन बाद में आरोपियों ने अपना रंग दिखना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है मायके वालों ने उसके पति को अपना काम शुरू करने के लिए तीन लाख, 80 हजार रुपए दिए थे। उसके पति ने एक गाड़ी किराए पर चलाने के लिए ले ली थी। आरोप है कि उसका पति कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर नशे का कारोबार करता है। ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे देहज के लिए प्रताड़ित करते हैं।