फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोर गिरोह सक्रिय, चटका रहे ताले

Wed, 08 Nov 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चोर गिरोह सक्रिय है। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन पुलिस चोरी का केस दर्ज न करती हो। अभी तक चोर घर, दुकान व फैक्ट्रियों को निशाना बना रहे थे। अब चोर अस्पतालों के भी ताले चटकाने में लगे हैं। जिले में चोरी की वारदातों से लोग सहमे हैं। स्थिति यह बन चुकी मकान को खाली छोड़े भी तो किसके भरोसे? हालांकि पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों में कुछेक को पकड़ा है। इके बाद भी चोरों की वारदात रुक नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन


चोरों ने शहर की रघुनाथ पुरी कॉलोनी स्थित घरे सेंध लगाकर यहां से ढाई लाख की नकदी व 25 तोले सोने के जेवर उड़ा लिए। इस घर में सलिंद्र कपूर परिवार सहित रहते हैं। जो अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में परिवार सहित गए थे। वह चार नवंबर को शादी समारोह में गए। वहां से लौटे तो उनके मकान का ताला टूटा था। अंदर का सामान बिखरा था।

अन्य मामले राजधानी कॉलोनी निवासी सुदर्शन सिंह ने पुलिस को दी बताया कि वह चार नवंबर को घर पर ताला लगाकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ वृंदावन गया था। घर पर उसके दो परिचित रात को सोते थे। सोमवार को वृंदावन से लौटते समय उसके पास फोन आया कि उनके घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे। जांच करने पर घर में रखी अलमारी से 70 हजार रुपये गायब से। पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन


फर्कपुर थाना क्षेत्र के जोड़ियों स्थित न्यू प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने 94 हजार रुपये उड़ा लिए। फैक्ट्री मालिका सुबह संचालक अवनीश गर्ग पहुंचे तब उन्हें दराज खुली मिली। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 17 निवासी अवनीश गर्ग ने बताया कि शाम को फैक्ट्री ऑफिस का कार्य खत्म कर अपने घर चला गया था। अगले दिन वह फैक्ट्री में पहुंचा तो उसके कार्यालय का दरवाजा हुआ था और 94 हजार रुपये गायब थे।

बिलासपुर खंड के मुगलवाली गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 12 कुर्सियां चोरी हो गई। केंद्र इंचार्ज सिमरजीत कौर की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पीएचसी से कुर्सियां चोरी होने की बात क्षेत्र में चर्चा का विषय है। पीएचसी में चाैकीदार तक नहीं है। यहां केवल एक डॉक्टर, एक दंत चिकित्सक हैं, यहां तक कोई नर्स व एलटी तक नहीं। एसएमओ डॉ. शमा परवीन ने बताया कि थाना बिलासपुर को शिकायत देकर केस दर्ज करा दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें