डोर टू डोर सर्वे करते कर्मचारी।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कल्याण योजना सर्वे करवाया जा रहा था ताकि गरीब लोग जिनके पास राशन नहीं है, उन तक राशन पहुंचाया जा सके। लेकिन जिले में केस पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सर्वे को बीच में ही रोक दिया है। सभी अध्यापकों व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों जिनकी ड्यूटी सर्वे में लगाई गई थी उन सभी को सर्वे करने से मना कर दिया गया है। अध्यापक सौरभ सन्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा करीब ढाई सौ परिवारों का सर्वे करके रिपोर्ट नगर निगम को सौंप दी गई हैं। आगे सर्वे को उपायुक्त द्वारा सुरक्षा के लिहाज से रोक दिया गया है।