फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेज होंगे सत्यापित

Thu, 05 Feb 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। लाडो लक्ष्मी योजना, बुढ़ापा पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए नगर निगम की ओर से हर वार्ड में वीरवार व शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सभाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान 21 जनवरी को सत्यापन से वंचित रह गए लाभार्थी के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के निर्देशों पर सभा करवाई जा रही है। मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के निर्देशानुसार पहले 21 जनवरी को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, बुढ़ापा पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन किया गया था।
इस दौरान बहुत से लाभार्थी वंचित रह गए थे। उनके सत्यापन के लिए नगर निगम पांच और छह फरवरी को सभाएं करवा रहा है। इनमें उनका सत्यापन किया जाएगा। जो लाभार्थी वंचित रह गए थे वे अपने वार्ड के निर्धारित स्थान और समय पर दस्तावेजों के साथ पहुंचर सत्यापन करवाएं लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें