जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम कॉलेज के राजनीति विज्ञान व लोक प्रशासन विभाग की ओर से करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। प्राचार्या डॉ. करुणा ने सरदार पटेल ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रप्रेम के साथ देशी रियासतों का एकीकरण किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेगा। प्रो. अनुराधा, प्रो. नीरज, प्रो. सपना, प्रो. ऋतु ने सरदार पटेल के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और संगठन क्षमता के बारे में बताया। संवाद