यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में वीरवार को हरियाणा दिवस उत्साह से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में राज्य की संस्कृति, गौरव और भावना को उजागर करने हुए निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अर्विंदर सिंह भल्ला के नेतृत्व में हुआ। निबंध लेखन प्रतियोगिता में एमए की शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए का अर्जुन द्वितीय और बीए की भावना तृतीय रही। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में एमएससी की प्रज्ञा ने पहला स्थान पाया। वहीं, एमएससी की द्राक्षा और जैस्मिन ने द्वितीय व तृतीय स्थान रहीं। संवाद