फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल में गंदगी मिलने पर डॉक्टरों को चेताया

Wed, 17 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अस्पताल का निरीक्षण करते विशेष अधिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नगर निगम के विशेष अधिकारी अनिल कुमार यादव ने मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के साथ उप जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर गंदगी मिली। इस पर उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को चेताया।
विज्ञापन

उन्होंने उन्हें बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी और उसका अलग निपटान करने के निर्देश दिए। विशेष अधिकारी ने पूरे अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान निगम की टीम ने अस्पताल के बाहर सिविल लाइन रोड पर अतिक्रमण हटाओ व स्वच्छता अभियान चलाया। सड़क पर जहां सामान मिला, उसे उठाकर निगम के वाहन में लोड कर स्टोर में पहुंचाया। विशेष अधिकारी ने लोगों को खुले में गंदगी न डालने व अतिक्रमण न करने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें