यमुनानगर। ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना के विरोध में सड़क पर उतर कर मंगलवार देर शाम शांति मार्च निकाला। हाथों में कैंडल लेकर डॉक्टरों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। डॉक्टरों का यह शांति मार्च नेहरू पार्क से शुरु हुआ और मॉडल टाउन, प्यारा चौक और गोबिंद पूरी रोड से होकर पार्क पर ही समाप्त हुआ।
इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन मैडिकल एसोसिएशन ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। इस घटना से पूरे देश के डॉक्टरों में गहरा रोष है। वहीं, डाॅ. डीके सोनी, डाॅ. मीनाक्षी, डाॅ. योगेश और डाॅ. वरुण ने कहा कि डॉक्टर की सुरक्षा पुख्ता होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें कई बार बहुत ही विपरीत हालात में भी काम करना पड़ता है। यदि डॉक्टर भी असुरक्षित हो जाएंगे तो फिर समाज में सुरक्षित कौन बचेगा।
डॉ. राजन ने कहा कोलकाता में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से हुई हैवानियत पर पूरे देश के चिकित्सक गुस्से में है। यह गुस्सा यमुनानगर में भी देखने को मिल रहा है। इस मौके पर डॉ. सोनी, डॉ. रवि, डॉ. आईके पंडित, डॉ. वरुण, डॉ. सुनीला सोनी एवं दीपिका तथा जेपीएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।