फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लिपिकों ने अनाजमंडी के गेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 15 Aug 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले चल रही लिपिकों की हड़ताल का बुधवार को तीसरा दिन रहा। इस दौरान एसोसिएशन ने हड़ताल बढ़ाने की घोषणा कर दी। लिपिकों की हड़ताल अब 20 अगस्त तक जारी रहेगी। वहीं, आंदोलन के तीसरे दिन लिपिकों ने अनाज मंडी गेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। जिला प्रधान दीपक ढुल ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल में विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगम के करीब 400 लिपिक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व एसोसिएशन जिला प्रधान दीपक ढुल ने किया। जबकि संचालन विकास जैन ने किया। प्रधान दीपक ने कहा कि सरकार ने अभी तक मांगों संबंधी पत्र जारी नहीं किया है। इसलिए एसोसिएशन ने हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के सभी कार्य दिवस पर लिपिक अनाज मंडी गेट पर 20 अगस्त तक धरना देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय-समय पर नर्सिंग स्टाफ, जूनियर इंजीनियर, पटवारी, एमपीएचडब्ल्यू, जेबीटी, ड्राइवर सहित विभिन्न कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है, लेकिन लिपिक के लिए 21700 का नोटिफिकेशन किया गया। जबकि उनकी मांग 35400 की है। उन्होंने कहा कि जब तक अपना हक पा नहीं लेते, वे विरोध जारी रखेंगे। इस मौके पर उपप्रधान तरसेम, मीडिया प्रभारी अभिजीत सिंह, गौरव कुमार, उमेश, गौरव, विजय, अभिषेक, रूचि, नीलम, मंजू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें