कौशिक खान
यमुनानगर
मजलिस ए अहरार हरियाणा के अध्यक्ष कारी शईदुज्जमां ने मुस्लिम समाज से आह्वान करते हुए कहा कि इस बार ईद पर किए जाने वाले खर्चे कपड़े जूते सजावट के सामान पर पैसा बर्बाद करने की बजाय पैसा अपने आसपास गरीबों में बांटे। कारी साहब के इस फैसले का सभी ने स्वागत किया और इस बार ईद पर फिजूलखर्ची न करने का संकल्प लिया। उन्होंने ईद पर होने वाले खर्च पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करते हुए कहा कि ईद के अवसर पर एक मध्यम परिवार हर साल कपड़े जूते ज्वेलरी और घर के सजावट के सामान में हजारों रुपए खर्च करता है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार वह पैसा इन चीजों पर ना खर्च करके अपने आसपास जरूरतमंद लोगों पर खर्च किया जाए। इस समय देश में चल रहे लाॅक डाउन की वजह से सभी के काम धंधे बंद पड़े हैं। इस समय लोगों को दो वक्त की रोटी मिलना भी बहुत मुश्किल हो रहा है। इसलिए हर साल कपड़े जूते सजावट के सामान पर खर्च करने वाला धन से खाद्य सामग्री खरीद कर जरूरतमंद लोगों को बांटी जाए तो यह समाज की सबसे अच्छी और यादगार ईद होगी। उन लोगों को दान किया जाए उस सामान से खाद्य सामग्री हरीदकर ऐसे परिवारों को बांटा जाए तो इस बार हर साल से अच्छी ईद मन जाएगी। देश में आई इतनी बड़ी आपदा और मुसीबत के समय हमे अपने शौक त्याग कर देश में जरूरतमंद लोगों की तरफ ध्यान देना चाहिए। जितना भी हो सके उनकी मदद करें। देश संकट की घड़ी से गुजर रहा है। कोई भी सच्चा भारतीय समय अपने शौक पूरे करने के बारे में नहीं सोच सकता। प्रत्येक सच्चे भारतीय का शौक खुशियां उसके राष्ट्र के साथ जुड़ी हुई हैं। जब उसके देशवासी खुश होंगे और देश में खुशहाली होगी तभी ईद और दीवाली अपने आप मन जाएगी। वैसे भी इस गमजदा माहौल में हम ईद पर अपने घरों में सजावट नए कपड़े जूते ज्वेलरी खरीदते हुए अच्छे नहीं लगेंगे। जो पैसा इन चीजों पर हर साल खर्च करते हैं इस बार इस पैसे को गरीब जरूरतमंद बेसहारा लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल करो। कारी शहीदुज्जमां की इस अपील की सभी ने सराहना की है।