फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आसपास जमा न होने दें बारिश का पानी : उपायुक्त

Sun, 13 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बरसात में एक जगह पानी जमा न होने से बीमारियां फैलाने वाले जीव उत्पन्न होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम में घर के साथ आसपास भी सफाई रखे। यह बात डीसी पार्थ गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि वे बरसात में घर के आस-पास कोई गड्ढा न हो, ऐसा सभी लोग सुनिश्चित करें। जिसमें बरसात का पानी लंबे समय तक जमा रहता हो। चूंकि गड्ढों में पानी होने से इसमें मक्खी, मच्छर सहित अन्य बीमारी जनक कीट व जीव पनपते हैं, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि अपने घरों, दुकानों, वाणिज्यिक केंद्रों इत्यादि के आस-पास के गड्ढ़े मिट्टी इत्यादि से भर दें। जिससे इनमें बारिश सहित अन्य स्त्रोत से पानी जमा न हो। उन्होंने कहा कि मच्छर काटने से बचने के लिए रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के व किसान खेतों के आस-पास उगी जहरीली गाजर घास उखाड़ कर पूर्ण रूप से नष्ट कर दें।
विज्ञापन

इस घास में पार्थेनियम नामक पदार्थ होता है, जो मानव व पशु, पक्षियों के साथ फसलों के लिए भी हानिकारक है। डीसी ने कहा कि इसके प्रति सभी की जिम्मेदारी बनती है और लोग इसका निर्वाह करें, जिससे वह और परिवार के सदस्य बीमारियों व दिक्कतों से दूर रहें। बरसात के मौसम में सभी लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें