यमुनानगर। अखिल भारतीय गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित देशव्यापी अखंड दिव्य ज्योति कलश यात्रा का ढिक्का टपरी गांव में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। अखंड दिव्य ज्योति कलश रात्रि विश्राम के दौरान रात को 251 दीप जलाकर यज्ञ किया गया जिसमें सभी गांववासियों ने भाग लिया। उन्होंने वीरवार को अखंड दिव्य ज्योति कलश के आने के उपलक्ष्य में पांच कुण्डीय यज्ञ किया गया। सभी गांव वासियों व हरिद्वार से आई संगत ने भी आहुति डाल कर गायत्री माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसी कड़ी में यात्रा गांव नाहरपुर व जठलाना में पहुंची जहां पर शांतिकुंज से आए प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस मौके पर संगीत व प्रवचन भी किए गए। अखंड दिव्य ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से गायत्री परिवार ने समाज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के यात्रा वरिष्ठ प्रतिनिधि डाॅ. जय मुठलानी, धनंजय शर्मा, देवता सिंह, जिले के संयोजक रविंद्र राणा, जगबीर सिंह, राजेंद्र कुमार, नरेश कुमार, अशोक कुमार, विद्या रानी, रेणू बाला, नीरू मित्तल, रामपाल, अश्वनी, योगेंद्र गुप्ता, कंवरपाल राणा, रमेश कुमार, सर्वेश, देवेंद्र, रविश के साथ अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।