फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले की टीम प्री-सुब्रतो फुटबॉल कप के दूसरे चरण में

Sat, 30 May 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्री-सुब्रतो कप के लिए चयनित खिलाडि़यों  के साथ मौजूद स्कूल के अध्यापक। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। 65वां प्री-सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट गुरुग्राम में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में सीबीएसई कलस्टर की ओर से संत निश्चल पब्लिक स्कूल की फुटबॉल टीम का चयन किया गया है। जिले से एक मात्र इस टीम ने टूर्नामेंट का पहला चरण पार कर लिया है। रविवार को टूर्नामेंट का तीसरा, चौथा व पांचवां चरण कराया जाएगा।
कोच नरेन थापा ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। शिविर के बाद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो प्री-सुब्रतो कप में खेल रही है। जिले से एक मात्र उनके स्कूल की टीम इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कप के कुल पांच चरण हैं और टीम ने पहला चरण पार कर लिया है। इसका अंतिम चरण रविवार को होगा। दूसरे चरण में एसएनपीएस की टीम फरीदाबाद की दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम से भिड़ेगी। उन्होंने बताया कि प्री-सुब्रोतो कप देश के सबसे प्रतिष्ठित व पुराने अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल है। यह टूर्नामेंट हर वर्ष करवाया जाता है, इसमें विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की विजेता स्कूल टीमें भाग लेती हैं। प्रतियोगिता में कई बार अंतरराष्ट्रीय स्कूल टीमों को भी आमंत्रित किया जाता है। टूर्नामेंट लीग एवं नॉकआउट प्रारूप में खेला जा रहा है।
विज्ञापन


बाक्स

टीम में ये खिलाड़ी शामिल

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में तन्मय कांबोज, आरव दुआ, एकमवीर बख्शी, अंगदप्रीत बाजवा, आयुष शर्मा, निहाल कुमार, निर्मित वाही, निमित धीमान, दक्ष वर्मा, अर्श गोयल, सामर्थ मिश्रा, विनायक राई, अंशुमन कोतरा, दिव्यम, हर्षवीर और शौर्य अग्रवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें