छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाते महापीठ के सदस्य। आयोजक
जगाधरी। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की ओर से शनिवार को महंत श्रीरामानंद महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में त्रिकोणी चौक पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। छबील गांव तेलीपुरा और मधुवाला के गुरु रविदास महापीठ के कार्यकर्ताओं की ओर से लगाई गई। सुनील तेलीपुरा, संजीव कुमार, राजीव कुमार, राजकुमार, धरमू सहित अन्यों ने सेवा कर लोगों की प्यास बुझाई। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि यह छबील हर वर्ष महंत रामानंद महाराज की पुण्यतिथि पर लगाई जाती है। गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को ठंडा पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। संवाद