विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते शिक्षा विभाग के अधिकारी खेल संस्थान
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में करनाल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 सितंबर तक गुरुग्राम में किया गया। जिसमें अंडर-14 लड़कों की टीम ने अंतिम मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। एईईओ संदीप खत्री ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई। संवाद