ठाकुर जी के भजनों पर झूमते श्रद्धालु
इंद्री। कृष्ण कृपा खाटू श्याम सेवा समिति एवं अखिल भारतीय पंजाबी खत्री स्वयंसेवक संघ, टीम इंद्री के संयुक्त तत्वावधान ठाकुर जी की छठी के अवसर पर बुधवार को स्थानीय रामलीला ग्राउंड में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन गायक करण रसिक ने भजनों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु झूमते नजर आए। ठाकुर जी की बाल लीलाओं पर आधारित सुंदर झाकियां और श्रीकृष्ण व राधा रानी का अलौकिक दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। तरुण मेहता, नगरपालिका चेयरमैन राकेश कुमार, रिंकू सैनी, पवन सिंगला, सेठपाल वर्मा, विजय कश्यप, काका वोहरा आदि मौजूद रहे। संवाद