फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टेबल टेनिस में जिले के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अति​​थि। स्वजन
विज्ञापन
यमुनानगर। कुरुक्षेत्र स्थित पिनेकल्स टेबल टेनिस अकादमी द्वारा आयोजित ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कई खिलाड़ियों ने इसमें स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी कवि बजाज ने किया। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, करनाल, राजपुरा, पंचकूला व यमुनानगर जिलों के लगभग 100 खिलाडियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में यमुनानगर के दक्ष ने अंडर-15 में स्वर्ण पदक, अंडर-17 में कांस्य पदक तथा अंडर-19 में रजत पदक जीते। यमुनानगर की अश्मि ने लड़कियों के वर्ग में अंडर-15, अंडर-17 व अंडर-19 में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-11 में कृति ने कांस्य पदक जीता। इसके अतिरिक्त टीम मैच में कड़ा मुकाबला करते हुए यमुनानगर टीम ने हिसार की टीम को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
इस टीम में दक्ष, अश्मि, हरप्रीत सिंह व देवर्ष चौटानी शामिल थे। सभी खिलाडियों ने मिलकर यमुनानगर जिले का नाम रोशन किया है। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी व नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय यमुनानगर टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रेसीडेंट सुमित छाबड़ा, सचिव अनूप, स्वामी विवेकानंद टेबल टेनिस अकादमी की कोच नीतू कैंसी व परिजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें