फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल पर डेढ़ करोड़ रुपये दवाइयों का कर्ज

Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल पर उधार ली गई दवाइयों का कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। लाखों रुपये से शुरू हुआ कर्ज अब डेढ़ करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यदि भुगतान नहीं हुआ तो अस्पताल को बाहर से दवा खरीदनी में भी मुश्किल होगी। भुगतान के लिए दवा कंपनियों के एजेंट अस्पताल में चक्कर काट रहे हैं। अधिकारियों की ओर से हर बार उन्हें जल्द भुगतान किए जाने का आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। दवा के भुगतान के लिए कई बार स्वास्थ्य निदेशालय से बजट की मांग भी की गई, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने निजी कंपनियों से ली गई दवाइयों का भुगतान करने के लिए मार्च माह में जिले में 50 लाख रुपये के बजट काे स्वीकृति दी थी। परंतु यह बजट ऊंट के मुंह में जीरे के समान रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि जिले में स्वास्थ्य विभाग को निजी कंपनियों का करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये दवाइयों के देने थे। मुख्यालय से मिले 50 लाख रुपये में से मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के हिस्से में केवल 25 से 30 लाख रुपये ही आए। बाकी की राशि सिविल सर्जन कार्यालय व अन्य सीएचसी को दे दी गई। उक्त राशि का भुगतान करने के बाद भी जिला नागरिक अस्पताल को करीब डेढ़ करोड़ रुपये दवा कंपनियों को देने हैं।
दरअसल जिला नागरिक अस्पताल में दवाइयों की सप्लाई स्वास्थ्य विभाग के वेयरहाउस से की जाती है। परंतु कई बार वेयरहाउस में दवा का स्टॉक न होने से अस्पताल को वेयरहाउस से एनएसी लेकर निजी कंपनियों से दवाई खरीदनी पड़ती है। अब तक जिले में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की दवाइयां स्वास्थ्य विभाग निजी कंपनियों से खरीद चुका है। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि अस्पताल में दवा कंपनियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की दवाएं खरीदी गई हैं। जैसे-जैसे बजट आता रहता है दवा कंपनियों को भुगतान करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें