फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की गई जान

Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नेशनल हाईवे-344 पर टॉल प्लाजा के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गधौली खुर्द निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार रात को वह अपनी जमीन की तरफ बाइक पर जा रहा था। जब वह टोल प्लाजा पार करके लंडोरा के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से कार आई। आरोपी कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर उसके आगे चल रहे साइकिल सवार व्यक्ति को मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने देखा कि साइकिल सवार कान्हड़ी खुर्द निवासी प्रदीप कुमार था। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। उसने एंबुलेंस की मदद से घायल प्रदीप को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें