फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले की सीमाएं सील, नाकों पर गहन तलाशी

Sun, 29 Sep 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव में मतदान का समय नजदीक आ रहा है। इस पर पुलिस प्रशासन ने जिले में सख्ती बढ़ा दी है। पूरे जिले की सीमाएं सील कर दी गई है। बिना चेकिंग के किसी भी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पुलिस का सबसे सख्त पहरा हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर है।
कलानौर में दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। वहीं जगाधरी-छछरौली हाईवे हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर को जाता है। वहां भी पुलिस ने सुरक्षा को चाक चौबंद किया है। उधर, एसपी खुद सड़कों पर उतर कर वाहनों की चेकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

आगामी पांच अक्तूबर को विधानसभा चुनाव का मतदान होगा। इसके लिए जिले में सख्ती बढ़ाई गई है। इस बार विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास है। इस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। लोकसभा चुनाव में जिले में मात्र चार कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई थी। विधानसभा चुनाव में इस बार आठ कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स जिले में तैनात की गई है।
यमुनानगर दो राज्यों की सीमाओं से लगा होने के कारण अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिले में 32 स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। चुनाव को देखते हुए जिले में जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। शहर के अंदर चौराहों पर भी पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। हाइवे पर भी जगह-जगह नाकेबंदी की गई है।
वहीं शनिवार को फोर्स ने यमुनानगर, जगाधरी समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया है। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने भी कई स्थानों पर अपनी निगरानी में चेकिंग कराई। उन्होंने सभी पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं कि बिना चेकिंग के कोई भी वाहन जिले में प्रवेश नहीं करेगा। लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। जिले की सीमाओं को सील किया गया है। नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। -गंगा राम पूनिया, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें