फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगह-जगह नाके, वाहन चोरी पर अंकुश नहीं

Sun, 29 Sep 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में वाहन चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हैरत की बात तो यह है कि जगह-जगह नाकाबंदी होने के बावजूद वाहन चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। जबकि, पुलिस वाहन चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है। पिछले एक सप्ताह में 20 से वाहन चोरी की घटनाएं हुई। उधर, पुलिस का दावा है कि दूसरे प्रदेश के अपराधी आ रहे है। कई गिरोह पुलिस की रडार पर है।
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात की जा रही है। जिसे की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। इसके बावजूद भी अपराधी पुलिस का खुली चुनौती दे रहे हैं। जिले में सबसे अधिक घटनाएं वाहन चोरी की हो रही है।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव देहात तक बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले 10 दिनों की बात करें तो वाहन चोरी की 20 से अधिक घटनाएं हो चुकी है। खास बात यह है कि बदमाशों ने बाइकों के अलावा दो ट्रक भी चोरी किए हैं। पुलिस भी वाहन चोरों के सामने बेबस नजर आ रही है।
लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस न भी अब काम करना शुरू कर दिया है। जिन इलाकों से वाहन चोरी हुए हैं। उन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिसमें कुछ संदिग्ध भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन

वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही एक अभियान चलाकर वाहन चोरों पर शिकंजा कसा जाएगा। - गंगा राम पूनिया, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें