फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले की सीमाएं रही सील, 68 स्थानों पर लगाए गए नाके

Sat, 11 Jan 2025 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जिले में सीलिंग प्लान लागू किया गया। जिलेभर में 68 स्थानों पर नाके सघन चेकिंग की गई। जिसमें कुछ संदिग्ध वाहन चालकों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस ने वाहनों के चालान भी किए। साथ ही कुछ वाहनों को सीज भी किया गया।
विज्ञापन

एसपी राजीव देसवाल ने वीरवार को जिले में सीलिंग प्लान लागू किया। शाम को पांच बजे से नौ बजे तक जिलेभर में 68 स्थानों पर विशेष नाकेबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस विभाग के ज्यादातर वाहन सड़कों पर रहे। इन चेकिंग पार्टियों ने टू व्हीलर, फोर व्हीलर, हल्के वाहन व भारी वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस सीलिंग प्लान के दौरान नाकाबंदी करके वाहनों को चेक किया गया तथा यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे गए वा इंपाउंड किया गया।
एसपी ने बताया कि सीलिंग प्लान का उद्देश्य जिला के आम नागरिकों को सुरक्षा,अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चलाया गया है। पुलिस की उपस्थिति से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें