मंच सदस्य प्रवासी मजदूरों को भोजन के पैकेट वितरित करते हुए।
- फोटो : AMAR UJALA
अग्रवाल युवा मंच, जगाधरी की ओर से रैडक्रास सोसायटी को 200 पैकेट भोजन का सहयोग किया गया। मंच के सदस्यों ने पैकेटों का वितरण हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज, खेड़ा बाजार, चौक बाजार, रेलवे बाजार, प्रकाश चौक जड़ौदा गेट पर किया गया। पंकज मित्तल, राजेन्द्र गोयल, अतुल गोयल, आशीष मित्तल, विनीत अग्रवाल, विनय बंसल, नवनीत गोयल ने भोजन वितरित करते समय लोगों को अन्न और अच्छे स्वास्थय के प्रति जागरूक भी किया। इस सेवा में कृष्णा गोयल, प्रीति मित्तल, नीतू, अतुल गोयल, दिनेश गुप्ता, अतुल गुप्ता व महेश मित्तल ने विशेष सहयोग करते हुए भोजन के पैकेटों की व्यवस्था की और सभी को प्रेरित किया।