फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से आ रहे गन्ने पर रोक लगाए सरकारः प्रताप सिंह

विज्ञापन
भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप सिंह खजूरी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप सिंह खजूरी ने यूपी से आ रहे गन्ने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से काफी मात्रा में गन्ना आ रहा है जो कुछ तो यमुनानगर शुगर मिल में जा रहा है और कुछ बिलासपुर गन्ना मंडी में जा रहा है। इस गन्ने के आने के कारण यमुनानगर के किसानों को नुकसान हो रहा है और दूसरा लाकडाउन का भी उलंघन हो रहा है। यह गन्ना सहारनपुर, शामली और मुज्जफर नगर से आ रहा है। इन सभी क्षेत्रों में कोरोना महामारी का भी संक्रमण फैल हुआ है। यमुनानगर में अभी तक इस बीमारी की दस्तक नहीं हुई है, इसलिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि इस गन्ने को रोका जाए। इसके दो फायदे होंगे एक तो यमुनानगर के किसानों को शुगर मिल से पर्चियां मिल पाएगी और लोक डाउन की भी पालना होगी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें