फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संस्कृत भाषा के संरक्षण पर की चर्चा

Mon, 22 Jul 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। श्रीकालेश्वर महादेव मठ कलेसर में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का विषय भारतीय संस्कृति के संदर्भ में महर्षि वेदव्यास का योगदान रखा गया। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से गोष्ठी में हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन सदस्य अधिवक्ता मुकेश गर्ग ने कहा कि संस्कृत भाषा के संरक्षण व प्रसार के लिए अच्छे प्रयास किया जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। नई पीढ़ी को संस्कृत भाषा सीखने के लिए तैयार करना होगा। गोष्ठी की अध्यक्षता महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रमेश चंद भारद्वाज ने की। मुख्य वक्ता पंजाब के होशियारपुर के वीवीआरआई के पूर्व निदेशक प्रो. जेपी सेमवाल ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार यमुना नदी क्षेत्र महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली व कर्म स्थली रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि वेदव्यास ने यमुना नदी किनारे चारों वेदों, 18 पुराण की संरचना की। उन्होंने कहा कि स्वामी वेद व्यास की धरोहर को विकसित कर प्रचार प्रसार करना सभी का दायित्व है। इस दौरान इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान के प्रिंसिपल राजबीर सिंह, डॉ. हरीश शर्मा, बलबीर चौधरी, पवन बटार, रमेश आर्य, महिपाल रोहिल्ला, जोगिंद्र सिंह, रामशरण सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें