फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्र स्तरीय समारोह की तैयारियों पर चर्चा

Fri, 14 Mar 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जल शक्ति अभियान के तहत ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में 22 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने बताया कि जल शक्ति अभियान-कैच दी रेन के छठे संस्करण का शुभारंभ 22 मार्च को पंचकूला से किया जाएगा। इसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने जिला अधिकारियों को कहा कि इस समारोह में प्रगतिशील किसानों, महिलाओं, जल संचय में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, बसों की व्यवस्था, जलपान की व्यवस्था इत्यादि का प्रबंध समय रहते पूरा कर लें। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों को इस कार्यक्रम के तहत सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान है तथा इसमें जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए हमें आपसी तालमेल के साथ कार्य करना है ताकि इस दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ सकें। इस अवसर पर सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें