फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: औद्योगिक विकास की बाधाओं पर की चर्चा

Sun, 01 Jun 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) यमुनानगर चैप्टर की नई कार्यकारिणी की घोषणा चैप्टर के अध्यक्ष राजेश सोंधी ने की। निजी होटल में हुई कार्यकारिणी की पहली बैठक में जिले के औद्योगिक विकास, नीतिगत बाधाओं और आवश्यक सरकारी समन्वय पर मंथन किया गया।
नई टीम में महासचिव की जिम्मेदारी सुमित गुप्ता को सौंपी गई, जबकि दीपक सोंधी को वित्त सचिव नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में अशोक गोयल, संत क्वात्रा, अरुण मोंगिया, अनिल गर्ग, एसपी चोपड़ा, अजय ओबरॉय और आदित्य चावला को जिम्मेदारी दी गई है। राहुल मित्तल को पीआरओ नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

सचिव पद पर चिराग विनायक, संजीव गर्ग, विशाल गुप्ता और हरविंद्र सिंह कार्यभार संभालेंगे। संरक्षक मंडल में सुभाष गर्ग, सरवन कुमार और प्रीतम गोयल को शामिल किया गया। सलाहकारों की भूमिका में राज चावला, बीएस. बांगा, शशि बंसल, नरिंद्र कुमार गुप्ता, तिलक राज विनायक, दीपन गर्ग, रामनिवास गर्ग, डॉ. बीएस गाबा, कपिल गुप्ता जैसे वरिष्ठ उद्यमियों का मार्गदर्शन संगठन को प्राप्त होगा।
कार्यकारी सदस्यों के रूप में दीपक सिंह, अमन अग्रवाल, विकास क्वात्रा, नरिंदर पाल सिंह, गौरव सोंधी, पुनीत सखुजा, हरप्रीत सिंह और मोक्ष जिंदल को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। अध्यक्ष राजेश सोंधी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश अनुकूल वातावरण बना है। नीतिगत सरलता, व्यावसायिक सहूलियत और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयास सराहनीय हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र में एचसीसीआई चैंबर भवन के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ की जाएगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों और संवाद को एक संगठित मंच मिलेगा। बैठक में एचडब्ल्यूआरए केस में उद्योगों को एनओसी मिलने में आ रही कठिनाइयाें, बीआईएस मानकों में संशोधन, औद्योगिक क्षेत्रों में सीवरेज और पानी की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव राज चावला ने यमुनानगर चैप्टर के कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें