फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नई शिक्षा प्रणाली पर किया मंथन

Fri, 11 Oct 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में अनूदित साहित्य विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी का विषय नई शिक्षा प्रणाली-2020 के संदर्भ में अनुवाद की उपयोगिता रहा। वक्ताओें ने नई शिक्षा प्रणाली के बारे में मंथन किया।
संगोष्ठी में दिल्ली यूनिवर्सिटी दिल्ली के पंजाबी विभाग से प्रो. ऑफ एमिनेंस और प्रो. डॉ. रवि, रविंद्र, एसडी कॉलेज अंबाला के रिटायर्ड एसोसिएट प्रो. कवि तथा आलोचक डॉ. रतन सिंह ढिल्लो और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के पंजाबी विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों से 8 विश्वविद्यालयों तथा 15 महाविद्यालयों से लगभग 120 प्रवक्ताओं तथा शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। संगोष्ठी दो सत्र में संपन्न हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा पंजाबी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुखविंदर कौर ने पढ़ी। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. रूमनीत कौर व डॉ. अंजु मित्तल ने की। कॉलेज के सचिव सरदार मनोरंजन सिंह साहनी, डायरेक्टर डॉ. वरिंदर गांधी, तथा प्रिंसिपल डॉ. हरविंदर कौर ने वक्ताओं को सम्मानित किया। संचालन डॉ. गुरजिंदर कौर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें