फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसडीएम से किसानों के मुद्दों पर की चर्चा

Wed, 08 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पदा​धिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। नई अनाज मंडी में एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने किसान व मंडी एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार, राइस मिल एसोसिएशन साढौरा के प्रधान अरविंद कुमार व अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारी, खरीद एजेंसियों, वेयरहाउस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चाएं हुई।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने बताया कि वर्तमान खरीफ सीजन में किसी भी किसान की जीरी (धान) की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दर पर नहीं की जा रही है। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी खरीद एजेंसियां पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से खरीद प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने यह भी कहा कि मंडी में तोल, भुगतान एवं परिवहन की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलनी चाहिए ताकि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य समय पर प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें