फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिवाली मिलन समारोह मनाने पर विचार-विमर्श

Mon, 11 Aug 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक के दौरान चर्चा करते एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को भारत विकास परिषद कार्यालय जगाधरी में हुई। बैठक का नेतृत्व प्रधान चमन लाल ने किया। इस दौरान दिवाली मिलन समारोह व पर्व परिवार सहित मनाने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चेयरमैन विनोद तनेजा ने 12 अक्टूबर को दिवाली के उपलक्ष्य में पारिवारिक समारोह करवाने का प्रस्ताव पेश किया। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। विनोद तनेजा ने कहा कि समारोह में सभी सदस्य परिवारजनों के साथ शामिल होंगे। सभी सदस्य पुत्र, पुत्रवधू, पोते-पोतियां, नाती नातीन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलेंगे। यदि किसी के परिवार में वयोवृद्ध है उन्हें भी कार्यक्रम में लेकर आए। इससे हमारी पीढ़ी को सही दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित रहेगा, ताकि सभी पूरी तरह आनंद और मनोरंजन में सम्मिलित हो सकें। संगीत, कहानियां व सांस्कृतिक गतिविधियों से मनोरंजन किया जाएगा। इसमें सदस्यों के परिवार के बच्चे व युवा अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान समारोह में सबसे पहले पहुंचने वाले वरिष्ठतम दंपती को सम्मानित किया जाएगा। सर्कल सचिव एसपी कांबोज ने कहा कि कार्यक्रम यादगार बने इसके लिए सभी सुझाव दे सकते हैं। संगठन सदस्य स्वयं को अकेला न समझे कार्यक्रम में ऐसा वातावरण बनाया जाएगा। इस बैठक में कार्यकारिणी के करीब 25 पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें