फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चौपाल में चर्चा, चाहते हैं वादों के पूरा होने का वादा

Mon, 06 May 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चौराहों, नुक्कड़, चौपालों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं जोरों से हो रही हैं। अलग-अलग पार्टी के उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कई बार मतदाता अपने मनपसंद उम्मीदवार का समर्थन करने पर चुनावी माहौल और अधिक गरम हो जाता है।
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतने के लिए रादौर क्षेत्र अहम बताया जा रहा है। सभी दलों के उम्मीदवार अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में बोरियां उठा रहे है, कई तांगा गाडी पर कड़ी धूप में चल रहे है व चाय तक बना रहे है। जनता को रिझाने में कौन कामयाब होगा, ये तो समय ही बताएगा। इसी दौरान कई मतदाता अपने अपने क्षेत्र की मुख्य समस्याओं को उम्मीदवारों के सामने रखकर उनका समाधान करवाने में लगे हुए है।
विज्ञापन

रादौर के छिंबी मोहल्ला के वार्ड सात में आयोजित चौपाल में जितेंद्र सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर आ जाने से सभी अपनी समस्याओं को हल करवाने में लग गए हैं। इस वार्ड की मुख्य समस्या रात के समय गलियों में पसरा अंधेरा है। नगरपालिका की ओर से यहां कोई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था नहीं है। जिस कारण यहां रात होते ही अंधेरा हो जाता है। जिससे चोरी की घटनाएं आम है। राजेश डग ने बताया कि लाइटों के साथ साथ सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या भी आम हो गई है। समाधान करवाने के लिए वह उम्मीदवारों का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन

परवेज ने बताया कि उम्मीदवार बड़े-बड़े वादे तो कर रहे हैं, लेकिन उनको निभाया जाएगा या नहीं यह उनको पता नहीं है। नेता मौसमी बरसात की तरह होते है। शुभम शर्मा ने कहा कि बेरोजगारी के कारण युवा विदेशों में जा रहे है। सरकार को रोजगार के अवसर अपने देश में ही करने चाहिए। दर्शन लाल कांबोज ने बताया कि सरकार ने किसानों के लिए योजनाएं तो चलाई हुई हैं। सरकार फसलों के बीजों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें