मंदिर कमेटी की बैठक के लिए पहुंचे सदस्य। आयोजक
जगाधरी। श्रीलाल द्वारा मंदिर में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं विश्वास से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में प्रबंधक कमेटी की रविवार को बैठक हुई। प्रधान रमेश मेहता अगुवाई में बैठक में महोत्सव की तैयारी चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष सीए दविंद्र मेहता, सचिव केवल लूथडा ने नबताया कि 29 जुलाई को सुबह हवन होगा। इसके बाद मंदिर में भजन संकीर्तन किया जाएगा। इसमें गायक व महिला संकीर्तन मंडली सदस्य भजनों से गुरु की महिमा का गुणगान करेंगी। इसके ब्रह्मभोज और भंडारा होगा। कार्यक्रम के कमेटी केसदस्यों की ड्यूटियां लगाई गईं हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। संवाद