कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष। प्रवक्ता
जगाधरी। भाजपा जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी के सेक्टर-17 स्थित जिला कार्यालय यमुना कमल में हुई। बैठक जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के नेतृत्व बुलाई गई। जिलाध्यक्ष सपरा ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री जींद दौरे एवं हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ और 26 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नशे के खिलाफ मैराथन को लेकर तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान, मन की बात और डिजिटल लर्निंग कार्यक्रमों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सरल ऐप पर अपलोड करने का आह्वान किया। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी। संवाद