कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते ऋषिपाल। प्रवक्ता
सरस्वतीनगर। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार रोजगार सृजन, बेहतर सड़कें, स्वच्छता, शिक्षा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। हलका साढौरा में करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से कई सड़कों को स्वीकृति मिलना सरकार की विकास नीति का प्रमाण है। यह बात भाजपा नेता इंजि. चौधरी ऋषिपाल ने ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित कर रही है। सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद