संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। भारत विकास परिषद शाखा साढौरा की तरफ से शनिवार को राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा में परिवार प्रबोधन विषय पर कार्यक्रम किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस के कुटुंब प्रबोधन के जिला संयोजक अवध बिहारी अग्रवाल ने लोगों को परिवार में एक मत बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जैसे यहां पर परिवार प्रबोधन पर चर्चा हो रही है, उसी तरह सप्ताह में एक दिन सभी परिवार कुटुंब प्रबोधन करें। सप्ताह में एक दिन परिवार के सभी लोग घर पर एकत्र होकर भोजन बनाएं और एक साथ इसे ग्रहण करें, इसमें अपनी परंपराओं, रीति रिवाजों की जानकारी दें। फिर आपस में चर्चा करें और एक मत बनाएं और उस पर कार्य करें।
उन्होंने छह प और छह भ के बारे में सभी को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि छह प में पूजा, प्रणायाम, प्रतिभागिता, परंपराएं, प्रेरक प्रसंग, प्रसाद के बारे और छह भ अर्थात भोजन, भजन, भाषा, भूषा, भवन, भ्रमण इन बिंदुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने सभी स्कूली विद्यार्थियों को अपने जीवन में ये छह प और छह भ अपनाने के लिए कहा। स्कू
प्रिंसिपल गुरदीप कुमार गुलाटी ने स्कूल में कार्यक्रम आयोजन पर धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार कार्यक्रम से सभी विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम का आयोजन भाविप अध्यक्ष अमित बांगा की अध्यक्षता में महिला सहभागिता उमा अग्रवाल के सहयोग से हुआ। इस मौके पर भाविप उपाध्यक्ष संस्कार सोहित जैन, गगन गोयल, रुचिका गोयल, रुचि गर्ग, प्रिंयका, सोनम, कनिका परुथी व अध्यापक कंवल सैनी मौजूद रहे।