फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साथी ने ही दिव्यांग भिखारी को गला दबाकर मारा डाला

Mon, 27 Oct 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भीख में मिले रुपयों को लेकर दिव्यांग भिखारी की उसके साथी ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना 21 अक्तूबर की रात हुई, पर इसमें गला दबाकर हत्या करने का खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। इस पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मृतक की मां नजमा के बयान पर हत्यारोपी नईम को नामजद कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में नाजमा ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के गांव नानूपुर की निवासी है। अभी अंबाला के कालाअंब डेरा में रह रही है। पति बाबू की 28 वर्ष पहले मौत हो गई थी। पांच बच्चों में से दो की मौत भी आठ वर्ष पहले बीमारी के कारण हो गई थी। अब एक बेटी हीना है, जिसकी शादी मुरादाबाद में की हुई है।
विज्ञापन

उसका 37 वर्षीय दिव्यांग बेटा जनाब सलमानी भीख मांगता था। नाजमा ने बताया कि उसने भी अशोक कुमार नाम के व्यक्ति से शादी कर ली थी, जिसके साथ रह रही थी। उनकी बेटी के पड़ोस में रहने वाला नईम उनके घर पर आया था, जो 12 दिन पहले बेटे जनाब सलमानी के साथ जगाधरी की सरस्वती कॉलोनी में किराये के मकान रहने लगा था।
बेटा जनाब सलमानी व नईम साथ में भीख मांगने लगे थे। 22 अक्टूबर को मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी कि जनाब सलमानी मृत अवस्था में पड़ा है। तब परिवार के लोग यहां पहुंचे। आसपास के लोगों ने बताया कि 21 अक्टूबर की रात को नईम व जनाब सलमानी में शराब पीते हुए झगड़ा हुआ था। भीख के कई हजार रुपये जनाब सलमानी के पास थे। घटनास्थल पर उसकी जेब से कुछ नहीं मिला और उसका फोन भी आरोपी नईम लेकर चला गया।
तब नजमा का आरोप लगाया कि नईम ने बेटे की हत्या की। सूचना पर बूड़िया गेट चौकी पुलिस मौके से जनाब सलमानी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह गला दबाने से सामने आई।
विज्ञापन

जगाधरी की सरस्वती कॉलोनी में 22 अक्तूबर को किराये पर लिए कमरे में जनाब सलमानी का शव मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसकी रिपोर्ट में गला दबाने कारण मौत होने की पुष्टि हुई। मां की शिकायत आरोपी नईम को हत्या के आरोप में नामजद कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-गुरदयाल सिंह, प्रभारी बूड़िया गेट पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें