फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली गांव में गंदे पानी की आपूर्ति, लोगों को बीमारियां फैलने का डर

Wed, 07 May 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली गांव में एक बार फिर बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। तीन दिन से घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों को मजबूरी में गंदा पानी पीना पड़ रहा है। गांव में 78 लोग गत सप्ताह बीमार मिले थे। जांच में 16 लोगों टाइफाइड और दो मरीजों में पीलिया की पुष्टि हुई थी।
गांव की आशा वर्कर प्रीतो देवी पांच दिन से बुखार की चपेट में है। जांच में आशा वर्कर प्रीतो देवी के घर के सामने और गोगा माड़ी के पास खोदाई करके देखी, परंतु अभी तक पानी की लीकेज का पता नहीं चल पाया है। गंदे पानी को देख कर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। तेजली निवासी सुनीता देवी, रानी देवी, संतोष, रामकुमार, रमेश, सुभाष ने बताया कि तीन दिनों से घरों में गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन

पानी में बदबू भी है। लोगों को मजबूरी में गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इस बारे में गांव के जनस्वास्थ्य विभाग का ट्यूबवेल चलाने वाले कर्मचारी को बताया था। जिसने जांच के लिए कर्मचारी गांव में भेजे थे। कर्मचारी गलियों में खोदाई करके लीकेज का पता करने में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। गंदा पानी पीने से लोगों में डर का माहौल है।
गांव में लोगों के डर की वजह वाजिब है। क्योंकि गत सप्ताह गांव में 78 लोग बीमार हो गए थे। लोगों को बुखार, पेट में इंफेक्शन जैसी शिकायत होने लगी थी। लैब में जांच करने पर 16 लोगों में टाइफाइड व दो में पीलिया मिला था। बुखार की चपेट में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे थे।
बीमार बच्चों ने स्कूल में जाना छोड़ दिया था। तब कई दिन तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल लिया था और घर-घर जाकर लोगों के सैंपल लिए थे। ऐसे में अब एक बार फिर से लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं दोबारा बीमार होकर अस्पताल में न पहुंच जाएं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि तेजली गांव में स्थिति कंट्रोल में है। दोबारा गांव में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है तो इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे। यदि गांव में कोई बीमार होता है तो तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग में दें, जिससे समय रहते जरूरी कदम उठाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें