संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लड़कों में अलग-अलग आयु वर्ग में गुनीत, अगम, हरविंद्र, देवेंद्र, दीपचंद प्रथम स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों में दीक्षा, सहज, पूजा, मंजीत, दीक्षा ने अव्वल स्थान पाया।
पहले चार स्थान पर रहे खिलाड़ियों ने 15 जून को होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली है। जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में लड़कों के 10-14 आयु वर्ग में गुनीत पहले, प्रभजोत दूसरे, मनीत व निखिल तीसरे और राघव चौथे स्थान पर रहे। 14-18 आयु वर्ग में अगम पहले, कुशयंत दूसरे, कार्तिक व हर्षित तीसरे और नेहाल चौथे स्थान पर रहे।
18-28 आयु वर्ग में हरविंद्र पहले, जतिन दूसरे और कृष तीसरे स्थान पर रहे। 28-40 आयु वर्ग में देवेंद्र कुमार पहले और सुखमिंद्र दूसरे स्थान पर रहे। 40-60 आयु वर्ग में दीपचंद पहले और सुरेश पाल दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में 10-14 आयु वर्ग में दीक्षा पहले, नव्या दूसरे, चेहक व निधि तीसरे और छवि चौथे स्थान पर रहे। 14-18 आयु वर्ग में सहज पहले, कशिका दूसरे, दिव्या तीसरे और लखविंद्र चौथे स्थान पर रहे।
18-28 आयु वर्ग में दीक्षा पहले, लक्ष्मी दूसरे और मुस्कान व लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहे। 28-40 आयु वर्ग में पूजा पहले, दीपिका दूसरे और रितु तीसरे स्थान पर रहे। 40-60 आयु वर्ग में मंजीत कौर पहले और ममता दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता, नरेश कुमार, राजेश, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया, डॉ. सुनील कांबोज, सुरेश पाल, रोहित कांबोज, गौरी सेठी आदि मौजूद रहे।