फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिव्यांग बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 15 Aug 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते दिव्यांग बच्चे व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। उत्थान संस्थान की कोशिश इकाई के दिव्यांग बच्चों की ओर से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंबे वुड फैक्टरी के मालिक इमोश बंसल और प्रिया बंसल ने किया। डॉ. पीके बाजपेयी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उत्थान संस्थान की निदेशक डॉ. अंजू बाजपेयी ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रविंद्र मिश्रा, स्वाति ठाकुर, सुमित सोनी, हनी तोमर, राजेश, दीपा, सन्नी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें