कार्यक्रम में हिस्सा लेते बच्चे। संस्थान
रादौर। महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल गुमथला राव में शुक्रवार को तीज उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। नर्सरी से चौथी कक्षा तक के बच्चे तीज की पारंपरिक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। पांचवीं से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का संदेश दिया। नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्वतंत्रता दिवस विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर प्रिंसिपल सुदेश बंसल, विशा कांबोज, खुशबू मेहता, अंबिका मौजूद रहे। संवाद