फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चलती कार में आग से फटा डीजल टैंक, चालक व महिला की बची जान

Sun, 23 Nov 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। हथिनीकुंड बैराज पर शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक चलती कार में आग लग गई। इस दौरान बोनट से धुआं उठते देख पास से निकल रहे एक बाइक चालक ने कार चालक को सतर्क किया। तब कार से चालक व एक महिला ने तुरंत नीचे उतर कर दूर हो गए। इसके कुछ देर बाद आग कार के डीजल टैंक तक पहुंच गई, जो धमाके के साथ फटा। इस दौरान दूर तक फैली आग की लपटों व धमाके की तेज आवाज से मार्ग के दोनों ओर खड़े वाहन चालक सहम गए।
जानकारी के अनुसार कार में सवार उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव पठलोकर निवासी तयैब अपनी भाभी नसीमा के साथ यमुनानगर के गांव मालीमाजरा में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान यमुना नदी पर बने हथिनीकुंड बैराज पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने कार रुकवाई और कहा कि कार के बोनट से धुआं निकल रहा है। तब तयैब व उसकी भाभी नसीमा ने तुरंत कार से उतर गईं। बाइक सवार युवक ने कार का बोनट व बंपर खोला तो उससे आग का गुबार निकला।
बाइक सवार युवक सहित तयैब व उसकी भाभी नसीमा ने दूर भागकर जान बचाई। इसके बाद कार धू -धू कर जलने लगी। इससे बैराज के मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। कुछ ही देर बाद आग कार के डीजल टैंक तक पहुंची और जोरदार धमाका हुआ। आग की दूर तक उठी लपटे व धमाके की आवाज से दोनों ओर रुके वाहन चालक सहम गए।
विज्ञापन

ढाई घंटे बाद देरी से पहुंची हरियाणा की दमकल : जिस कार में आग लगी, वह प्रतापनगर के अनीश के नाम पंजीकृत है। कार को अनीश के मामा का बेटा तयैब चला रहा था। वह और भाभी कार में निकले थे। करीब 20 किलोमीटर तक कार ठीक चली, पर बैराज पर पहुंचते ही कार में आग लग गई। बैराज हरियाणा-यूपी की सीमा पर है, इसलिए यहां कार में आग लगने पर यूपी व हरियाणा से दमकल की मदद लेने के लिए सूचना दी गई। मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि यूपी के मिर्जापुर से पहले दमकल की गाड़ी पहुंची, वहीं हरियाणा के छछरौली से दमकल गाड़ी ढाई घंटे बाद आई। मिर्जापुर से बैराज की दूरी 20 किलोमीटर है, वहीं छछरौली से बैराज 25 किलोमीटर दूर है। तब भी छछरौली से दमकल गाड़ियां देरी से पहुंची। आरोप है कि डायल-112 टीम भी करीब 11:45 बजे पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें