फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट माजरी में फैला डायरिया, तीन दर्जन लोग बीमार

Sat, 11 Jul 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली के गांव कोट माजरी में तीन दिन से पांव पसार रहे डायरिया की न तो पब्लिक हेल्थ और न ही स्वास्थ्य विभाग ने कोई सुध न ली जबकि गांव के तीन दर्जन लोगों को रोग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


गांव के पंच ने इस बारे में शुक्रवार को जब एडीसी को सूचना दी, तो आनन-फानन में दोनों विभागों की टीमें गांव में पहुंचीं। पब्लिक हेल्थ की टीम ने तुरंत पानी की पाइप की लीकेज बंद की और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्ध मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। करीब 17 डायरिया के मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

ग्रामीण गरजा राम, राजबाला, कर्मचंद, अजमेरो देवी, कमला, लक्ष्मी, संतोष, सचिन, उषा, सुरेंद्र, रानी व बनतों ने बताया कि गांव में तीन दिन से डायरिया फैला हुआ है। गांव के गुरमीत, सिमरन, रजनी, गुरमेल, मोनिका, हरमन, प्रवीण, कश्मीरी लाल ने बताया कि गांव में दबी पानी की पाइप लाइन जगह-जगह से लीक है। इसकी वजह से नालियों का गंदा पानी पाइप लाइन में चला जाता है वही पानी फिर लोग पीने में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी वजह से गांव में डायरिया फैला।
विज्ञापन


तीन दिन बाद हालत बिगड़ते देख पंच बलिंद्र ने इसकी सूचना एडीसी को दी। तब स्वास्थ्य व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा और दोनों विभागों की टीमें गांव में पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में 36 डायरिया संभावित मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। इनमें करीब 17 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जबकि बाकी को उपस्वास्थ्य केंद्र कोट में उपचार दिया जा रहा है।

एक-दो जगह लीकेज से फैला डायरिया, गांव में टीम तैनात
उपस्वास्थ्य केंद्र कोट के इंचार्ज डॉ. राजेश ने कहा कि कोट माजरी में डायरिया की रोकथाम के लिए एक टीम लगाई गई है, जो डायरिया ग्रस्त मरीजों को उपचार दे रही है। गांव में दबी पीने की पाइप लाइन एक-दो जगह से लीक थी, जिसकी वजह से पीने का पानी दूषित हुआ और डायरिया फैला है।

अस्पताल में ये लोग भर्ती
गांव के सुखदेव सिंह, जसबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, कर्मचंद, कर्ता राम, दलीप कुमार, रूबी, उमा, गेंदी देवी, उर्मिला देवी, सतकीरण, उषा देवी, सरोज बाला, कमला देवी, लक्ष्मी देवी, सचिन यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। इन्हें तीन दिन से उल्टी व दस्त की शिकायत थी।

विभाग ने हर गांव में अवैध कनेक्शन व पाइप लाइन की लीकेज बंद करने का अभियान चलाया हुआ है। कोट गांव में कई अवैध कनेक्शन व पाइप लाइन लीकेज को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रमोद गुप्ता, एसडीओ, जनस्वास्थ्य एवं जल अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें