फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समालखा में समागम में जाएंगे श्रद्धालु

Mon, 19 Oct 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समालखा में समागम के लिए तैयार किया जा रहा स्वागत द्वार। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 23 से 26 अक्तूबर तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में आयोजित होगा। सतगुरु सुदीक्षा महाराज और निरंकारी रमित जी की छत्रछाया में होने वाले समागम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिले से भी हजारों श्रद्धालु समागम में शामिल होंगे। संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि समागम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सेवादार दिन-रात निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे हैं। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशाल पंडाल तैयार किए गए हैं। इसके अलावा एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें