फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 100 मीटर दौड़ में ध्रुव और खुशी प्रथम

विज्ञापन
प्रतियोगिता विजेताओं के साथ संस्थान के सदस्य। संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। ज्योतिबा फूले राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं शहर के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क करवाई गईं। इस दौरान प्रतिभागियों ने लड़के-लड़कियों की 100 और 200 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और लंबी कूद में प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के अंत में स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लड़कों की 100 मीटर दौड़ में ध्रुव ने प्रथम, नसीम ने द्वितीय व हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में खुशी ने प्रथम, मनु ने द्वितीय व उर्वशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनसे सहयोग, समन्वय और संघर्ष की भावना विकसित होती है। खेलों में भागीदारी से चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी जीत के बाद विनम्रता बनाए रखता है और हार के बाद दोबारा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. सतपाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उनकी देखरेख में छात्र-छात्राओं की अलग-अलग स्पर्धाएं करवाई गईं। 100 और 200 मीटर दौड़ के साथ डिस्कस थ्रो और लंबी कूद में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ प्रतिस्पर्धी माहौल में बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिला।
-
लड़कों की प्रतियोगिता के परिणाम
लड़कों की 200 मीटर दौड़ में नसीम ने प्रथम, ध्रुव ने द्वितीय व हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में नसीम ने प्रथम, ध्रुव ने द्वितीय व साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में नसीम ने प्रथम, शिवम द्वितीय व ध्रुव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट थ्रो में नसीम ने प्रथम, दुष्यंत ने द्वितीय व शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कियों की प्रतियोगिता के परिणाम
200 मीटर दौड़ में खुशी ने प्रथम, मनु द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में खुशी ने प्रथम, उर्वशी ने द्वितीय व मनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में मनु ने प्रथम, सीमा द्वितीय व वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट थ्रो में सीमा ने प्रथम, कुलविंद्र कौर ने द्वितीय व उर्वशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें