फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दोनों टोल फ्री करवाकर दिया धरना, ट्रैक्टर मार्च आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/ पिहोवा/इस्माईलाबाद। भाकियू चढूनी गुट ने किसानों के दिल्ली कूच के समर्थन में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 152 हिसार-चंडीगढ़ के थाना और सैनी माजरा टोल प्लाजा पर धरना दिया। भाकियू प्रेस प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच की अगुवाई में किसानों ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक दोनों टोल प्लाजा को वाहनों के लिए फ्री कराया। इससे दोनों जगहों पर टोल प्लाजा को करीब दो लाख रुपये का फटका लगा है। किसानों ने टोल प्लाजा पर बने डिवाइडर पर बैठकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। साथ ही आज शनिवार को ट्रैक्टर मार्च निकालने के लिए रणनीति बनाई। हालांकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था।
उधर, पंजाब के साथ लगती सीमा पर पिहोवा के अधोया व ट्यूकर बॉर्डर और इस्माईलाबाद के कुम्हार माजरा में शुक्रवार को किसानों की ओर से किसी प्रकार की हलचल नहीं हुई, लेकिन पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के जवानों का कड़ा पहरा रहा। भाकियू के टोल फ्री को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। टोल फ्री को लेकर पंजाब से सटे गांवों में भी किसानों ही हर गतिविधि पर खुफिया तंत्र की नजरें बनी रही। वहीं जिला पुलिस की ओर से वाहन चालकों के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे जिला कुरुक्षेत्र, अंबाला और कैथल के किसान थाना व सैनी माजरा टोल प्लाजा के पास एकत्रित हुए। दोपहर 12 बजने से पूर्व किसान यहां से नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा पर पहुंचे तथा डिवाइडर पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि किसानों के आने पहले ही प्लाजा कर्मियों ने टोल बंद कर दिया था। दोपहर तीन बजे किसान टोल से वापस चले गए। इस दौरान किसानों ने मंच के जरिये अपनी बात रखी। साथ ही ट्रैक्टर मार्च काे लेकर रणनीति भी तय की। किसानों के टोल फ्री से दोनों टोल पर करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।

कैथल के किसान भी पहुंचे
भाकियू के आह्वान पर जिला कैथल से भी किसान टोल प्लाजा पहुंचे। जिला कैथल के ढांड, पबनावा, नौच, फरल, बेगपुर, क्योड़क, बरोट समेत आसपास के कई किसान थाना टोल प्लाजा पर कैथल की ओर एकत्रित हुए। ठीक 12 बजे दोनों ओर से किसानों ने टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया।

आज निकाला जाएगा ट्रैक्टर मार्च
प्रिंस वड़ैच ने कहा कि किसानों अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। किसान शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली कूच कर रहे थे, लेकिन सरकार ने कठोर रवैया अपनाते हुए निहत्थे किसानों पर गैस के गोले व पानी की बौछारों से उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। आज शनिवार को भाकियू की ओर से सभी उपमंडल स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। अगले दिन ब्रह्मसरोवर पर महापंचायत कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

यातायात एडवाइजरी जारी
1. पंचकूला-अंबाला से दिल्ली आने-जाने के लिए बराड़ा-दोसड़का रोड से शाहाबाद से एनएच-44 से कुरुक्षेत्र-करनाल के रास्ते।
2. एनएच-152 व 152-डी से अंबाला की तरफ आने-जाने वाले वाहन पिहोवा-इस्माईलाबाद से होते हुए सैनी माजरा टोल प्लाजा, मानव चौक से होते हुए। भारी वाहन चालक एनएच-152 व 152-डी से अंबाला मार्ग से नीचे उतरकर ज्योतिसर से ढांड रोड से दयालपुर व मिर्जापुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें